नगरडीह हत्याकांड में सात धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

सभी अभियुक्त को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार बांका : फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव में गत दो वर्षों से दो पक्षों के बीच चल रहे खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने सात अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में एसपी चंदन कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर […]
विज्ञापन
सभी अभियुक्त को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
बांका : फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव में गत दो वर्षों से दो पक्षों के बीच चल रहे खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने सात अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में एसपी चंदन कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि नगरडीह गांव में गत कई वर्षों से दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था. इस विवाद में आधा दर्जन लोगों की जान भी जा चुकी है. जिसको लेकर मृतक के परिजन ने गांव के जुलूम पंजियारा, नंदू पंजियारा, दिलीप पंजियारा, सुरज पंजियारा, शिवनंदन पंजियारा, पांचू पंजियारा, प्रकाश पंजियारा, रामचंद्र पंजियारा पर फुल्लीडुमर व अमरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था.
प्राथमिकी के बाद सभी अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से बाहर था. फरार चल अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जो टीम दिल्ली पहुंच कर फरार सभी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बांका थाना लाया, जहां पूछताछ कर सभी अभियुक्त को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है. उधर हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल था. इन सभी अभियुक्त के गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




