गिरफ्तारी से हड़कंप

Published at :20 Aug 2017 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तारी से हड़कंप

बांका : सहकारी बैंक में छापेमारी व प्रबंधक की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही तरह-तरह की चर्चा होने लगी. कार्यालय कर्मी कुछ भी बोलने से बचते रहे. कुछ देर बाद खुलासा हुआ सृजन घोटाले के मामले में प्रबंधक की गिरफ्तारी हुई है. सृजन घोटाले का मामला उजागर होने के बाद दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने […]

विज्ञापन

बांका : सहकारी बैंक में छापेमारी व प्रबंधक की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही तरह-तरह की चर्चा होने लगी. कार्यालय कर्मी कुछ भी बोलने से बचते रहे. कुछ देर बाद खुलासा हुआ सृजन घोटाले के मामले में प्रबंधक की गिरफ्तारी हुई है. सृजन घोटाले का मामला उजागर होने के बाद दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने भागलपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा व इंडियन बैंक से 48 करोड़ 45 लाख गायब होने की बात कही थी.

इस बाबत को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी सुभाष कुमार के निर्देश पर स्थापना क्लर्क मिथिलेश कुमार जयसवाल ने भागलपुर के आदमपुर थाना में बैंक ऑफ बड़ौदा व इंडियन बैंक पर राशि गबन का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसकी जांच टीम कर रही है. शनिवार को इसी जांच के क्रम छापेमारी टीम बांका पहुंची थी. बताया जा रहा है कि बैंक प्रबंधक की संलिप्ता घोटाले में सामने आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन