मुख्य आरोपित की पत्नी हुई गिरफ्तार

बांका : शहर के करहरिया मुहल्ला में छात्र आकाश कुमार के निर्मम हत्याकांड के मुख्य आरोपित विभीषण यादव की पत्नी पूनम देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मालूम हो कि विगत 24 जुलाई को आकाश अपने घर से गायब हुआ था. जिसके बाद 28 जुलाई को आकाश का शव चांदन नदी […]
बांका : शहर के करहरिया मुहल्ला में छात्र आकाश कुमार के निर्मम हत्याकांड के मुख्य आरोपित विभीषण यादव की पत्नी पूनम देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मालूम हो कि विगत 24 जुलाई को आकाश अपने घर से गायब हुआ था. जिसके बाद 28 जुलाई को आकाश का शव चांदन नदी में क्षत-विक्षत स्थिति में मिला था. इसको लेकर मृतक परिजनों के बयान पर पुलिस ने 7 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर 4 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
जबकि मुख्य आरोपी विभीषण यादव अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. जिस पर पुलिस ने फरार चल रहे उक्त अभियुक्त के आवास को कुर्की जब्ती किया है. इस बात को लेकर गुरूवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपी का पत्नी पूनम देवी ने मृतक के दादा सुरेश साह को धमकी देते हुए कहा कि अगर केस नहीं उठाते हो तो जान से मार देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




