एमडीएम में छिपकली कई बच्चे हुए बीमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Aug 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

मेडिकल टीम व एमडीएम प्रभारी पहुंचे फट्टापाथर स्कूल एक छात्रा को दिया गया स्लाइन, कुछ को उल्टी के लक्षण कटोरिया/जयपुर : प्रखंड के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय फट्टापाथर में शुक्रवार को एमडीएम में छिपकली निकलने की खबर से विद्यालय में अफरातफरी मच गयी. एमडीएम खाना शुरू किये बच्चों में दहशत फैल गयी. सभी […]
विज्ञापन
मेडिकल टीम व एमडीएम प्रभारी पहुंचे फट्टापाथर स्कूल
एक छात्रा को दिया गया स्लाइन, कुछ को उल्टी के लक्षण
कटोरिया/जयपुर : प्रखंड के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय फट्टापाथर में शुक्रवार को एमडीएम में छिपकली निकलने की खबर से विद्यालय में अफरातफरी मच गयी. एमडीएम खाना शुरू किये बच्चों में दहशत फैल गयी. सभी छात्र-छात्राओं ने एमडीएम को जमीन में फेंक दिया. लगभग आधा दर्जन छात्र-छात्राओं को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत भी होने लगी. सूचना मिलते ही एमडीएम प्रभारी सुभाष पंडित, रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल व डा रवींद्र कुमार फट्टापाथर स्कूल पहुंचे. स्वास्थ्य जांच के बाद चतुर्थ वर्ग की छात्रा चंदा कुमारी पिता उमेश सिंह को मेडिकल टीम द्वारा स्लाइन भी किया गया.
इससे पहले उल्टी के लक्षण वाले छात्र मिथलेश तांती, उपेंद्र कुमार, छात्रा काजल कुमारी, किरण कुमारी, मनीषा कुमारी व राखी कुमारी को ग्रामीण चिकित्सकों द्वारा नमक-पानी का घोल भी पिलाया गया था. राखी कुमारी को चार बार उल्टी भी हुई. हालांकि मेडिकल टीम के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है. विद्यालय के एचएम देवनंदन कुमार छुट्टी लेकर बाबाधाम पूजा-अर्चना करने गये थे. इधर घटना के बाद विद्यालय की सहायक शिक्षिका इंदु कुमारी स्कूल बंद कर निकल गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार एमडीएम मिलने के बाद छात्र-छात्राओं ने अभी खाना शुरू ही किया था कि वर्ग छह के छात्र मनोज कुमार तांती ने अपनी थाली में छिपकली रहने की बात कही. देखते ही देखते सभी बच्चों ने खाना फेंकना शुरू कर दिया. विद्यालय में चावल व आलू-चना की सब्जी बनी थी. हालांकि एमडीएम प्रभारी सुभाष चंद्र पंडित ने फेंके गये एमडीएम में छिपकली नहीं मिलने की बात कही. इस मौके पर शिक्षक विभूति कुमार, युवा राजद नेता रोहित यादव, मुंशी यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




