बांका में जीविकाएं बनवायेंगी टॉयलेट

Published at :18 Aug 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
बांका में जीविकाएं बनवायेंगी टॉयलेट

स्वच्छता संग्राम . जीविका दीदियों की होगी भूमिका बेस लाइन सर्वे को आधार मानकर जिला प्रशासन ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर दी है. स्वच्छता संग्राम को मंजिल तक पहुंचाने के लिए जीविका समूह को भी एक बड़ी जम्मेदारी सौंपी गयी है. बांका : बांका में स्वच्छता संग्राम की शुरुआत हो चुकी है. जिला प्रशासन […]

विज्ञापन

स्वच्छता संग्राम . जीविका दीदियों की होगी भूमिका

बेस लाइन सर्वे को आधार मानकर जिला प्रशासन ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर दी है. स्वच्छता संग्राम को मंजिल तक पहुंचाने के लिए जीविका समूह को भी एक बड़ी जम्मेदारी सौंपी गयी है.
बांका : बांका में स्वच्छता संग्राम की शुरुआत हो चुकी है. जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को शौचालय निर्माण के लिए लक्ष्य भी निर्धारित कर दी है. इसी कड़ी में इस स्वच्छता संग्राम को मंजिल तक पहुंचाने के लिए जीविका समूह को भी एक बड़ी जम्मेदारी सौंपी गयी है. मालूम हो कि 2012 के बेस लाइन सर्वे के अनुसार जिले में परिवारों की संख्या 4 लाख 47 हजार 629 है. इसमें 3 लाख 24 हजार परिवार शौचालय विहीन है. इस बेस लाइन सर्वे को आधार मानकर जिला प्रशासन ने जिले में लोहिया स्वच्छ विहार अभियान के तहत व्यापक पैमाने पर स्वच्छता संग्राम चला रखा है. इसमें जीविका समूह की भूमिका महत्वपूर्ण मानी गयी है.
क्या है जीविका समूह की भूमिका
जीविका समूह में 1 लाख 36 हजार 92 दीदी जीविका के स्वयं सहायता समूह के सदस्य हैं. इसमें 24 हजार 796 जीविका दीदीयों के पास पहले से ही शौचालय मौजूद है. स्वच्छता संग्राम के तहत शेष बचे जीविका दीदी को अपने घर में पहले शौचालय का निर्माण करना है. विभाग ने इसके लिए जिलास्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक वार रूम गठित किया है. जिसके अंतर्गत जीविका दीदी को प्रखंड स्तर पर शौचालय निर्माण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाते हुए दीवार लेखन, सुबह की गांधीगिरी, रात्रि चौपाल का आयोजन, लोक संगीत, लौटा बहिष्कार व गढ्ढा खोद अभियान चलाना है. इस अभियान में जीविका समूह में चांदन, बेलहर व शंभुगंज प्रखंड में बेहतर प्रदर्शन किया है. इसके अलावे अन्य प्रखंडों में जीविका दीदी के द्वारा शौचालय निर्माण के लिए आमलोगों को जागरूक किया जा रहा है. जीविका समूह के द्वारा अबतक 28 हजार 1 शौचालय निर्माण किया जा चुका है. जबकि आज के तिथि में 14 सौ शौचालय निर्माणाधीन है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन