छह प्रखंडों में बनेगा हाइटेक आइटी सेंटर

बांका : ग्रामीण विकास विभाग पटना के द्वारा आरआइटीएफ योजनांतर्गत जिले के छह प्रखंडों में प्रखंड सूचना प्रवैद्यिकी केंद्र भवन का निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. आइटी सेंटर प्रखंड परिसर में ही बननी है. भवन सुसज्जित व हाइटेक होगा. जो सारी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा. इस भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी व […]
बांका : ग्रामीण विकास विभाग पटना के द्वारा आरआइटीएफ योजनांतर्गत जिले के छह प्रखंडों में प्रखंड सूचना प्रवैद्यिकी केंद्र भवन का निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. आइटी सेंटर प्रखंड परिसर में ही बननी है. भवन सुसज्जित व हाइटेक होगा. जो सारी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा. इस भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी का भी कार्यालय रन करेगा.
इसको लेकर भवन निर्माण विभाग बांका ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है. विभाग ने गत 30 मार्च 17 को ही टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है. संबंधित निर्माण एजेंसी के संवेदक को कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है. छहों जगह ले आउट कार्य शुरू कर दिया गया है. विभाग के अनुसार भवन निर्माण कार्य को दिसंबर 2018 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




