विभीषण ने ही रची हत्या की साजिश

Published at :12 Aug 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
विभीषण ने ही रची हत्या की साजिश

आकाश हत्याकांड . जितेंद्र ने खोला राज बांका : बहुचर्चित आकाश हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस की अबतक की कार्रवाई में यह स्पष्ट हो गया है कि विभीषण यादव ने ही टारगेट कर आकाश हत्याकांड का चक्रव्यूह रचा था. हत्याकांड के मुख्य आरोपी में से एक जितेंद्र यादव ने पुलिस व […]

विज्ञापन

आकाश हत्याकांड . जितेंद्र ने खोला राज

बांका : बहुचर्चित आकाश हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस की अबतक की कार्रवाई में यह स्पष्ट हो गया है कि विभीषण यादव ने ही टारगेट कर आकाश हत्याकांड का चक्रव्यूह रचा था. हत्याकांड के मुख्य आरोपी में से एक जितेंद्र यादव ने पुलिस व कोर्ट के सामने हत्या का पूरा राज खोल दिया है. जितेंद्र के बयान में पाया गया है कि हत्या में नामजद के अलावा कई और लोग भी शामिल हैं. पुलिस जितेंद्र के बयान को आधार बनाकर नामजद के अलावा बताए गए लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है. पुलिस हत्याकांड में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मजबूती से सबूत जुटा रही है. सूत्र की मानें तो पुलिस ऐसा ठोस सबूत जुटा रही है, जिसके बाद अपराधियों का बचना नामुमकिन है.
वहीं शुक्रवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर विभिषण यादव के भतीजे जितेंद्र यादव को जेल भेज दिया गया है. अब तक आकाश हत्याकांड में तीन आरोपी को जेल हो चुकी है. पुलिस का मुख्य मकसद विभीषण यादव दबोचना है, इसके लिए गुप्त रूप से पुलिस काम कर रही है. पुलिस की एक टीम गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है. पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही पकड़ा जाएगा. पुलिस के टारगेट पर विभीषण यादव का हर ठिकाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन