ePaper

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Updated at : 03 Oct 2025 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह के 32 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार सिंह उर्फ गोल्डन के रूप में हुई है

विज्ञापन

रफीगंज. गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर रफीगंज स्टेशन के समीप ट्रेन से उतरने के क्रम में एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गयी. सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर दल बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन की. पता चला कि जब रेलवे पुलिस वहां पहुंची तो उस समय वह व्यक्ति घायल था. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह के 32 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार सिंह उर्फ गोल्डन के रूप में हुई है. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया बुधवार की रात में एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के क्रम में उक्त व्यक्ति घायल हो गया था. अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करायी गयी. अंतत: शव को पोस्टमार्टम के लिए सोननगर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन