ePaper

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गयी जान, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 03 Oct 2025 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन  की चपेट में आने से युवक की  गयी जान,  जांच में जुटी पुलिस

पता चला कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर सोननगर जीआरपीएफ के हवाले कर दिया गया

विज्ञापन

रफीगंज.

गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर रफीगंज स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर, एसआइ इंदल कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी. हालांकि, शव की पहचान नहीं हो सकी है. पता चला कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर सोननगर जीआरपीएफ के हवाले कर दिया गया. पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को करीब तीन बजे डाउन लाइन पर यह घटना हुई है. ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रेन के नीचे आपने से मौत हुई है. शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. मृतक उजला पैंट एवं शर्ट पहने हुए था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन