ePaper

सुखमय जीवन जीने के लिए योग प्रणायाम जरूरी

Updated at : 17 May 2025 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
सुखमय जीवन जीने के लिए योग प्रणायाम जरूरी

बालिका इंटर स्कूल में योग-प्राणायाम की जानकारी दी गयी

विज्ञापन

दाउदनगर.

शहर के मौलाबाग स्थित बालिका इंटर स्कूल में योग-प्राणायाम की जानकारी छात्राओं को दी गयी. पतंजलि किसान जिला प्रभारी बृजमोहन शर्मा व तरारी निवासी नंदजी ने योग- प्राणायाम, आसन व्यायाम व एक्यूप्रेशर चिकित्सा के बारे में छात्राओं को बताया. किसान प्रभारी ने कहा कि योग हमारे ऋषि-ऋषिकाओं द्वारा विरासत में दिया गया दिव्या अनमोल वरदान है. गुरुकुल में योग व आध्यात्मिक शिक्षा के कारण ही हजारों वर्ष पूर्व हमारा देश जीवन के हर क्षेत्र में विश्व गुरु था. उन्होंने कहा कि सुखमय जीवन जीने के लिए योग, यज्ञ व आयुर्वेद को अपनाएं अनुलोम- विलोम, भ्रामरी बच्चों व बुजुर्गों के लिए संजीवनी है. एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के बारे में भी बताया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक रपींद्र नाथ के अलावा विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं-छात्राएं शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन