आम जनता की समस्याओं का करायेंगे समाधान

Updated:
विज्ञापन
आम जनता की समस्याओं का करायेंगे समाधान

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

औरंगाबाद न्यूज : दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

प्रतिनिधि,

दाउदनगर.

जदयू प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड 20 सूत्री के नवमनोनीत अध्यक्ष दीपक कुमार पटेल ने भखरुआं पटना रोड स्थित जदयू कार्यालय में एक प्रेसवार्ता की. प्रेसवार्ता के दौरान प्रखंड 20 सूत्री कमेटी के गठन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं बिहार सरकार का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय समेत सभी प्रखंड स्तरीय कार्यालयों में आम जनता की समस्याओं का समाधान कराया जायेगा. आम जनता जो भी शिकायत लेकर आयेगी, उसका त्वरित समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा. लगभग 12 वर्षों के बाद प्रखंड 20 सूत्री कमेटी का गठन हुआ है. आम जनता की शिकायत रहती है कि आय-जाति, आवासीय प्रमाणपत्र बनाने, पेंशन के लिए जन्म -मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ब्लॉक का चक्कर काटना पड़ रहा है. ऐसे लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जायेगा. सभी प्रखंड स्तरीय कार्यालयों में पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की कोशिश की जायेगी, ताकि आम जनता सहज तरीके से पदाधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत कर सके. प्रखंड 20 सूत्री कमेटी का अपना कार्यालय होगा. उन्होंने महिला के प्रतिनिधित्व के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जदयू की ओर से एक महिला सदस्य वार्ड पार्षद सीमन कुमारी प्रखंड 20 सूत्री कमेटी में है. उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी दल पूरी तरह एकजुट हैं. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है. 2025 -225 फिर से नीतीश के संकल्प के साथ एनडीए गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. नये उत्साह एवं नयी ऊर्जा के साथ काम किया जा रहा है. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री के नवमनोनीत सदस्य रंजीत कुमार शर्मा, यमुना सिंह, जदयू नेता रामानंद चंद्रवंशी, दीनदयाल पटेल, आशुतोष पटेल, सत्येंद्र कुमार, कृष्णा मेहता व सुमन कुमार आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन