ePaper

महाराजगंज पैक्स में मतदान कल, पांच बूथों पर होगा मतदान, प्रशासनिक तैयारी पूरी

Updated at : 14 Dec 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
महाराजगंज पैक्स में मतदान कल, पांच बूथों पर होगा मतदान, प्रशासनिक तैयारी पूरी

AURANGABAD

विज्ञापन

तीन अध्यक्ष व 15 सदस्यो के भाग्य का फैंसला करेंगे 3235 मतदाता

कुटुंबा.

प्रखंड के महाराजगंज पैक्स में मंगलवार 16 दिसंबर को मतदान होना है. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने बताया कि शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है. चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए तीन व सदस्य पद के लिए 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा भरा है. स्क्रूटनी में किसी कारणवश विभिन्न कोटि के पांच उम्मीदवारों का नामांकन प्रपत्र रद्द करार दिया गया है. साथ ही पिछड़ा वर्ग से भीम मेहता व सरिता देवी और अतिपिछड़ा वर्ग से मीरा देवी निर्विरोध चुने गये थे. इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए तीन व सदस्य पद के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं. प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद उम्मीदवारों में पूर्व मुखिया नीलम देवी व पूर्व शिक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह और निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष विनीता देवी चुनावी समर में किस्मत आजमा रहें है. इसी तरह सदस्य पद के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के जितेंद्र पासवान, दिलीप राम, अति पिछड़ा वर्ग में प्रहलाद ठाकुर और मुकेश ठाकुर, सामान्य वर्ग में अजय कुमार सिंह, अरुणजय कुमार, पार्वती देवी, मनोज यादव, रवि कुमार मेहता, रानी कुमारी, शकुंतला देवी, सुमन देवी चुनाव लड़ रहे हैं. बीडीओ ने बताया कि एक अध्यक्ष, दो अनुसूचित जाति सदस्य, दो पिछड़ा वर्ग सदस्य, दो अति पिछड़ा वर्ग सदस्य और पांच सामान्य सदस्य के लिए चुनाव होना है. अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन लोगों ने नामांकन किया है, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए दो, पिछड़ा वर्ग के लिए दो, अति पिछड़ा वर्ग के लिए तीन तथा सामान्य वर्ग सदस्य के लिए आठ अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है. पैक्स चुनाव के दौरान मतदान के लिए मिडिल स्कूल महाराजगंज में अलग-अलग पांच केंद्र बनाये गये हैं. उक्त दिन सुबह सात बजे से लेकर 4:30 बजे तक मतदान होना है. मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन बहुद्देश्यीय भवन में मतो की गिनती करायी जायेगी. महाराजगंज पैक्स के 3235 मतदाता तीन अध्यक्ष के अलावा कोटिवार 15 सदस्य पद के अभ्यर्थियों की भाग्य का फैंसला करेगें. पैक्स चुनाव को लेकर उक्त पंचायत में राजनीति सरगर्मी बढ़ गयी है.अभ्यर्थी मतदाता को अपने पक्ष में रिझाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन