Aurangabad News : प्रखंड व अंचल कार्यालय पर भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

Updated at : 03 Mar 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : प्रखंड व अंचल कार्यालय पर भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

Aurangabad News : सीपीआइ के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में

विज्ञापन

हसपुरा.

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त समस्याओं सहित भ्रष्टाचार के खिलाफ सीपीआइ के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में रोषपूर्ण प्रदर्शन के बाद धरना दिया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीपीआइ कार्यकर्ता बस स्टैंड के समीप पार्टी कार्यालय में जमा हुए, फिर अंचल मंत्री अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला. प्रदर्शनकारी पार्टी कार्यालय से पटेल चौक, मेन बाजार होते हुए सीएचसी अस्पताल पहुंचे और वहां से बाजार होते हुए ब्लॉक परिसर में सभी ने धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हसपुरा प्रखंड व अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है. सरकारी कार्यालय के पदाधिकारियों, कर्मचारियों व बिचैलियों में नजायज गठजोड़ कायम है. पीएम आवास के जिओ टैग में दो से पांच हजार, दाखिल खारिज में पांच हजार, जॉब कार्ड बनाने में पांच सौ, राशन कार्ड में तीन हजार से पांच सौ रुपये वसूले जा रहे हैं. प्रखंड, अंचल, मनरेगा, खाद्य उपभोक्ता विभाग और थाना भ्रटाचार में डूबा हुआ है. हसपुरा थाना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना का एसआइ खुलेआम घुस मांगता है. केस में नाम हटने के बावजूद मलहारा ग्राम कचहरी के सरपंच से रिश्वत नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया.

थाना क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत ड्रग्स का कारोबार चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा ब्राउन शुगर का धंधा करने वालों को पकड़कर थाने को सौंपा जाता है, लेकिन हसपुरा थानेदार मोटी रकम लेकर छोड़ देता है. इसके साथ राज्य व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. धरना के बाद प्रखंड कार्यालय को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. इसमें हसपुरा बाजार में बाइपास निर्माण व हसपुरा बस स्टैंड से त्रिसंकट तक सड़क निर्माण, प्रखंड, अंचल व थाने में रिश्वतखोरी पर रोक लगाने, हर गरीब को वासिगत पर्चा देने, पर्चाधारियों के जमीन पर सरकारी निर्माण रोकने, मनपुरा टोले श्याम सुंदर बिगहा में बिजली पहुंचाने, अंचल कार्यालय के कर्मियों द्वारा डिमांड में छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, विकास व कल्याणकारी योजनाओं में रिश्वतखोरी पर रोक लगाने का मांग शामिल है. धरने को जगनारायण सिंह विकल, पूर्व प्रमुख विजय कुमार, अरुण कुमार, विजय यादव, विनय कुमार, दिनेश राम, रामपुकार धामन, राज कुमार, विजय राजवंशी सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन