ePaper

चातर मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मामी-भांजा को रौंदा ,दोनों की मौत

Updated at : 09 May 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
चातर मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मामी-भांजा  को रौंदा ,दोनों की मौत

रोहित अपने गांव निमा से बाइक पर सवार होकर मामा के गांव बनिया गया था. वहां से मामी पिंकी कुमारी को बाइक से लेकर उसका इलाज कराने रफीगंज जा रहा था

विज्ञापन

औरंगाबाद/रफीगंज. रफीगंज-शिवगंज पथ में चातर मोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मामी-भांजा को रौंद दिया. इस घटना में दोनों की मौत हो गयी. मृतकों में देव थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी विकास कुमार की 22 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निमा गांव निवासी मुन्ना सिंह के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार की सुबह की है. जानकारी के अनुसार, रोहित अपने गांव निमा से बाइक पर सवार होकर मामा के गांव बनिया गया था. वहां से मामी पिंकी कुमारी को बाइक से लेकर उसका इलाज कराने रफीगंज जा रहा था. चातर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन दोनों को रौंदती हुई निकल गयी. घटना के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी. कुछ ही क्षण में डायल 112 की पुलिस पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने पिंकी कुमारी को मृत घोषित कर दिया. गंभीर स्थिति में रोहित को भी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. कुछ क्षण के इलाज के दौरान रोहित की भी मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पिंकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही क्षण बाद नगर थाना की पुलिस ने रोहित के शव की भी पोस्टमार्टम करायी. अंतत: दोनों शवों को संबंधित परिजनों के हवाले कर दिया गया. जानकारी मिली कि पिंकी का एक डेढ़ साल की पुत्री अंशिका कुमारी है जो बेसहारा हो गयी. इधर, सूचना मिलते ही देव प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश लाल, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार उर्फ छोटे सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार बर्मा, उप मुखिया नरेश कुमार बर्मा, पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू यादव, रफीगंज अस्पताल में पहुचकर परिजनों को सांत्वना दी. मदद का आश्वासन दिया. अंचलाधिकारी रामकुमार रमन ने बताया कि कागजी प्रक्रिया के बाद सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा की राशि दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन