औरंगाबाद में अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक गंभीर रूप से घायल, गया रेफर

रफीगंज-शिवगंज पथ पर माधोखाप गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित बाइक के गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. शिवगंज से लौटते वक्त अचानक जानवर सामने आने से यह दुर्घटना हुई, जिसके बाद दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर किया गया है.
Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के रफीगंज में रफीगंज-शिवगंज पथ पर माधोखाप गांव के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सड़क पर अचानक जानवर आ जाने के कारण एक अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी 21 वर्षीय जिम्मेदार शर्मा और 19 वर्षीय जितेंद्र राम के रूप में हुई है.
शिवगंज से लौटते वक्त हादसा
परिजनों ने बताया कि दोनों युवक शिवगंज से अपने घर खैरा लौट रहे थे. इसी दौरान माधोखाप गांव के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया. जानवर को सामने देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










