दो शराब भट्ठी ध्वस्त, दो हजार लीटर जावा महुआ नष्ट

Updated:
विज्ञापन
दो शराब भट्ठी ध्वस्त, दो हजार लीटर जावा महुआ नष्ट

शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चला

विज्ञापन

मदनपुर.

एलटीएफ प्रभारी कन्हाई सिंह के नेतृत्व मे शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान थाना क्षेत्र के सहजपुर गांव से दक्षिण पहाड़ किनारे मोरहर नदी के आसपास छापेमारी में दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. वहीं, मौके पर शराब बनाने में उपयोग की जाने वाली दो हजार लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया है. एलटीएफ प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सहजपुर गांव के दक्षिण मोरहर नदी किनारे बड़ी संख्या में शराब भट्ठी का संचालन हो रहा है. सूचना के आधार पर सशस्त्र बलों द्वारा छापेमारी की गयी, हालांकि इस धंधे मे लिप्त धंधेबाज पहाड़ का फायदा उठाकर भाग निकले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन