ePaper

अज्ञात वाहन के धक्के से आपस में टकराई दो बाइकें, चार युवक घायल

Updated at : 02 Dec 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से आपस में  टकराई दो बाइकें, चार युवक घायल

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया

विज्ञापन

औरंगाबाद /दाउदनगर. दाउदनगर शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित सूर्य मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया. इस घटना में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में अरवल जिले के बैदराबाद के खोखरी गांव निवासी बिरजू साव के पुत्र संजीव कुमार, सुदर्शन साव के पुत्र सुजीत कुमार, बिजेंद्र यादव के पुत्र संजीत कुमार व शिव कुमार के पुत्र दीपू कुमार शामिल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया तथा घायलों की पहचान होने के बाद घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गयी. अनुलंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने सुजीत और संजीत की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर परिजन में सदर अस्पताल पहुंचे तथा आगे की इलाज की प्रक्रिया में जुट गये. दुर्घटना में घायल संजीव ने बताया कि चारों घायल कलेर स्थित शिवदेनी साव महाविद्यालय में पार्ट टू के छात्र हैं. वह अपने पड़ोस के ही रहने वाले दो चचेरे भाइयों तथा एक अन्य युवक के साथ दाउदनगर महिला महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने गये थे. दो बाइक पर दो-दो लोग सवार थे. एक बाइक पर सुजीत और संजीत सवार थे, जबकि दूसरे बाइक पर दीपू और संजीव सवार था. परीक्षा देकर घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने सुजीत और संजीत की बाइक में टक्कर मार दिया. वाहन से टक्कर होने के बाद उनकी बाइक उसकी बाइक से टकरा गई, जिसके कारण चारों घायल हो गए. सदर अस्पताल में ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ देवाश्री सिंह ने बताया कि सुजीत व संजीत की हालत गंभीर बनी हुई है, उनके नाक कान और मुंह से खून आ रहा था. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन