बारुण में राजद कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
बारुण में राजद कार्यकर्ताओं को दिया  गया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विधानसभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन बारुण में किया गया

विज्ञापन

बारुण.

राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विधानसभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन बारुण में किया गया. ज्ञात हो कि बिहार के सभी विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल की प्रशिक्षित टीम द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित कर प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को दल के मिशन एवं विजन के बारे में तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा सरकार में रहते हुई 17 महीने में उनके द्वारा किए गए कार्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रशिक्षण दिया गया. वहीं परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम, पूर्व विधायक समता देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु मंजरी,प्रदेश अध्यक्ष आपदा प्रकोष्ठ डॉ पीके चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा राजद धनंजय यादव द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. सभी अतिथियों का राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया. नवीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह, राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष डॉ चंदन कुमार, प्रधान महासचिव अनिल टाइगर, युवा जिलाध्यक्ष राहुल यादव,जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुमन सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि नवीनगर विपिन सिंह, महिला नेत्री पूनम यादव, चंचला देवी, मालती देवी, युवा प्रखंड अध्यक्ष युगल यादव, निर्भय यादव, शत्रुध्न यादव, तौकीर अहमद, औसाफ अंसारी, नगर अध्यक्ष आशिक फारुकी, नगीना मेहता, सुनील सिंह, राजेंद्र यादव, पंचायत अध्यक्ष सुधीर कुमार, रामदीप यादव, कन्हाई पटेल के साथ काफी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे. वक्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा की गयी घोषणा के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी. वहीं इसकी अध्यक्षता नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष जगन यादव तथा संचालन बारुण प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राम ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन