दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि गोलू अपने घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से हसपुरा बाजार जा रहा था

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. हसपुरा थाना क्षेत्र के नरसन गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में थाना क्षेत्र के ही नरसन गांव निवासी गोलू कुमार, अभिमन्यु कुमार व समीर शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि गोलू अपने घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से हसपुरा बाजार जा रहा था और अभिमन्यु व समीर दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर हसपुरा बाजार से घर लौट रहे थे. जैसे ही दोनों नरसन गांव के समीप पहुंचे तभी दोनों आमने-सामने टकरा गये. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और तीनों घायलों का हाल जाना. पता चला कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा के डॉक्टरों ने तीनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन तीनो घायलों को लेकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चले गये. फिलहाल सदर अस्पताल में तीनों घायलों का इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन