रफीगंज से लापता तीन नाबालिग 36 वें दिन बरामद

Updated:
विज्ञापन
रफीगंज से लापता तीन नाबालिग 36  वें दिन बरामद

एक की उम्र 13, दूसरे की उम्र 14 और तीसरे की उम्र 15 वर्ष के आसपास है

विज्ञापन

रफीगंज. रफीगंज से 16 मई से लापता तीन नाबालिगों को पुलिस ने 35 दिन बाद बरामद कर लिया है. एक की उम्र 13, दूसरे की उम्र 14 और तीसरे की उम्र 15 वर्ष के आसपास है. वैसे रफीगंज पुलिस ने तीनों लापता किशोरियों को पटना के मिठापुर से बरामद किया है. ज्ञात हो कि औरंगाबाद पुलिस द्वारा उक्त तीनों बच्चियों को सूचना देने पर 25 मई को इनाम जारी किया गया था. रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से तीनों किशोरियों को बरामद किया गया है. इस मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जयेगी. तीनों किशोरी सिंगर बनने एवं डांस स्किल सीखने के लिए परिजनों से बिन बताये घर से निकल गयी थी. हाल ही में पटना के मिठापुर स्थित एक स्टूडियो में गाना की शूटिंग की थी जो कुछ दिनों में रिलीज होने वाला है. छापेमारी दल में रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, एसआइ मिथिलेश कुमार, एसआइ सोनाली कुमारी शामिल थी. इधर, जानकारी मिली कि शनिवार को सदर अस्पताल में तीनों किशोरियों की मेडिकल जांच करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन