औरंगाबाद के ओबरा में छापेमारी, 85 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network
औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी छापेमारी की. इस दौरान दो शराब भट्टियों को ध्वस्त कर 85 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया.
Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महदेवा एवं तेजपुरा स्थित सोन दियारा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान मौके से 85 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया.
85 लीटर देसी शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महदेवा और तेजपुरा के सोन दियारा इलाके में सघन छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान प्लास्टिक के 6 जारों में भरकर रखी गई कुल 85 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब जब्त की गई.
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों धंधेबाजों की पहचान इस प्रकार हुई है:
- रामनाथ पासवान (निवासी: महदेवा)
- जगमल चौधरी (निवासी: तेजपुरा)
- उमेश कुमार (निवासी: तेजपुरा)
बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार आरोपियों को जब्त शराब के साथ थाने लाया गया है. सभी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










