देव में चोरों ने दरवाजे से चुरायी बाइक

Updated:
विज्ञापन
देव में चोरों ने दरवाजे से चुरायी बाइक

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, चोर की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन

देव. घनी आबादी में दरवाजे पर खड़ी एक बाइक को चोरों ने चुरा लिया. बाइक चुराते चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी. बाइक मलिक ने स्थानीय थाना में बाइक चोरी का आवेदन दिया है. जानकारी मिली कि नगर पंचायत के सोती मुहल्ला निवासी सोनू कुमार का देव में मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है. घर के चारों ओर घनी आबादी है. रविवार की रात वह दरवाजे पर बाइक खड़ी कर सोने चले गये. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक दो युवक बाइक लेकर आराम से पैदल ही निकल गये. घटना 22 जून की रात साढ़े 11 बजे घर के करीब की है. वैसे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच की. थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन