रुनिया गांव में चोरों ने घर में घुसकर उड़ाये जेवर व पैसे

Updated:
विज्ञापन
रुनिया गांव में चोरों ने घर में घुसकर उड़ाये जेवर व पैसे

गृहस्वामी उदय साव ने बताया कि घर के संदूक में रखे 51 हजार नकद व सोने-चांदी के जेवरात चोरों ने चोरी कर ली

विज्ञापन

मदनपुर. सलैया थाना क्षेत्र के रुनिया गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने उदय साव के घर में घुसकर चोरी की घटना काे अंजाम दिया है. गृहस्वामी उदय साव ने बताया कि घर के संदूक में रखे 51 हजार नकद व सोने-चांदी के जेवरात चोरों ने चोरी कर ली और संदूक को गांव के पश्चिम खेत में फेंक दिया. घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई. वैसे घटना की जानकारी सलैया थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की. थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. इधर, चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन