डूबने के 72 घंटे के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं

Updated:
विज्ञापन
डूबने के  72 घंटे के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं

नवीनगर प्रखंड प्रशासन के रवैया से ग्रामीणो में रोष

विज्ञापन

नवीनगर प्रखंड प्रशासन के रवैया से ग्रामीणो में रोष

कुटुंबा. नवीनगर प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के राजपुर गांव के समीप उत्तर कोयल मुख्य नहर में डूबने से शनिवार की सुबह दो सगे भाईयों की मौत हो गयी थी. घटना के पश्चात मृतक का शव पानी के तेज धार के साथ बह गया था. बीते 24 घंटे के अंदर कुटुंबा के काशीमपुर गांव के समीप नहर से एक भाई पीयूष का शव बरामद हुआ था. मृतक माली थाना क्षेत्र के सिमरी धमनी गांव का रहने वाला था. शुक्रवार को कुटुंबा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में अपने फुआ घर आया हुआ था. संवाद लिखे जाने तक बड़ा भाई प्रिंस के शव को कोई सुराग नहीं मिला है. इधर, सोमवार को नहर के पानी में शव खोजने के लिए सिमरी गांव से भारी संख्या में लोग यहां पहुंचे. ग्रामीण युवको ने नहर में उत्तर कर शव को टोहने के लिए अथक प्रयास किया. इसके बाद भी शव का कोई नहीं मिला. स्थानीय चंदन कुमार व श्याम जी पांडेय ने बताया कि घटना स्थल से लेकर एनएच 139 पथ एरका सिंचाई कॉलोनी तक ओपेन नहर में खोजने से भी शव नहीं मिला. ग्रामीणो का मानना है कि कासीमपुर गांव के बधार में लाईनिंग के बाद नहर में काफी भूस्खलन हो गया है. वहीं पर शव मिट्टी में दबा हो सकता है. या फिर बतरे नदी के अंदर नहर के वेंट साईफन में शव फंसा होगा. इधर, 72 घंटे बीतने के बाद भी शव बरामद नहीं होने से मृतक के परिजन धैर्य खो रहे है. वहां के ग्रामीण नवीनगर प्रखंड प्रकाशन के रवैया से आक्रोशित हैं. अब तक नवीनगर के सीओ व बीडीओ घटना स्थल का मुआयना करने नहीं पहुंचे है. इस संबंध में सीओ निकहत परवीन के मोबाइल पर फोन कर हकीकत जानने का प्रयास किया. उन्होंने फोन नहीं उठाया. इधर कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पीयूष के शव को पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया है.

क्या बताते हैं एसडीओ

एसडीओ संतन कुमार सिंह ने बताया कि कोयल मुख्य नहर के गहरे पानी से शव को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलायी गयी थी. तत्काल मुख्य नहर को संचालन पर रोक लगा दिया गया है. शव बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास जारी है. इसके लिए नवीनगर के सीओ को निर्देशित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन