ePaper

युवा वर्ग लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति

Updated at : 08 Oct 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
युवा वर्ग लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति

दाउदनगर महाविद्यालय में प्रधानाचार्य प्रो डॉ एमएस इस्लाम के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

दाउदनगर. दाउदनगर महाविद्यालय में प्रधानाचार्य प्रो डॉ एमएस इस्लाम के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्त्व और मतदान की अनिवार्यता के प्रति जागरूक किया गया. इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली. यह आयोजन निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में किया गया. इस अवसर पर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ देव प्रकाश ने कहा कि युवा वर्ग लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं. प्रत्येक मतदाता का एक वोट न केवल देश के भविष्य का निर्माण करता है, बल्कि लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाता है. निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्य डॉ श्रीनिवास सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये और विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं मतदान करें तथा अपने परिवार और समाज के लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करें. निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्य डॉ इन्दू भूषण प्रसाद व प्रवीण कुमार सभी शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया. सभी ने एक स्वर में शपथ लिया कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेंगे और प्रत्येक चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन