अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, मौत

रफ्तार की मार. शहर के क्षत्रिय नगर के समीप हुआ हादसा
औरंगाबाद ग्रामीण. राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शहर के क्षत्रिय नगर के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक का शव चिथड़े में तब्दील हो गया. मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव निवासी बुटाली साव के पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान नगर थाने के एसआइ चंदन कुमार ने बताया कि युवक कहा जा रहा था, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. कुछ लोगों से घटना की सूचना प्राप्त हुई. स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक औरंगाबाद से बारुण की तरफ जा रहा था. इसी दौरान क्षत्रिय नगर के समीप अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया. अज्ञात वाहन उसे लगभग 400 मीटर दूर तक घसीटता रहा. इस कारण उसका शव चिथड़े में तब्दील हो गया. इसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस व एनएचएआइ की टीम को दी. सूचना पर नगर थाना के एसआइ चंदन कुमार व एनएचएआइ के अधिकारी अरविंद यादव, लक्ष्मीकांत कुमार, श्रीकांत कुमार एंबुलेंस लेकर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लिया. जब मृतक की तलाशी ली गयी, तो उसके फोन से आधार कार्ड व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. इसके बाद उसकी पहचान हुई और घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और चीत्कार उठे. अंतत: जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव लेकर दाह-संस्कार के लिए घर चले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




