हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिनोरिया का टीम ने किया मूल्यांकन

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
जांच का उद्देश्य गुणवत्ता में सुधार व मानकों का पालन
जांच का उद्देश्य गुणवत्ता में सुधार व मानकों का पालन दाउदनगर. नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की टीम द्वारा दाउदनगर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिनोरिया का मूल्यांकन किया गया. मूल्यांकन करने वाली टीम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र के नेशनल एसेसर डॉ आरिफ बेग एवं डॉ नितिन उद्धव पाटिल शामिल थे. बताया गया कि यह मूल्यांकन भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएच एसआरसी) द्वारा कराया जा रहा है. मौके पर औरंगाबाद के डीपीसी नागेंद्र केसरी, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट उपेंद्र कुमार चौबे, पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि प्रधान टेक्निकल सपोर्ट पार्टनर शशांक राज प्रधान सहित अन्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे. केंद्रीय टीम ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की बिल्डिंग साफ-सफाई, बिजली, पानी और मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया.ओपीडी, टीकाकरण, दवा भंडार, प्रतीक्षालय, शौचालय की स्थिति, मरीजों के बैठने, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की जांच की गयी. स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखा गया. इसमें इलाज की प्रक्रिया, समय पर जांच, दवाओं की उपलब्धता, नर्सिंग स्टाफ के कार्य, मरीजों से व्यवहार सहित अन्य मुद्दों पर चेक लिस्ट के अनुसार जांच की गयी. स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता को बेहतर करने और पूरी पारदर्शिता के साथ मरीजों को चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पहल की गई है. पहले चरण में औरंगाबाद जिले के 26 स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन केंद्रीय टीम द्वारा किया जाना है. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिनोरिया जिले में पहला स्वास्थ्य केंद्र है, जिसका मूल्यांकन सबसे पहले किया गया है. इसके बाद इसकी रैंकिंग होगी. दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल का भी मूल्यांकन किये किया जाना है. मूल्यांकन के दौरान टीम यह जांच करती है कि सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, संक्रमण नियंत्रण सहित अन्य मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं. इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सुधार करना और सुविधाओं की विश्वसनियता बढ़ाना है. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ यतीन्द्र प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक आयुषी अश्वनी वर्मा, बीसीएम अमृता कुमारी, सीएचओ के एम सरिता, नेहा कुमारी, सचिन कुमार, एएनएम हीरामणि कुमारी, नीतू कुमारी, सी थ्री के प्रखंड समन्वयक ब्रजकिशोर मंडल पीएसी के अकाउंटेंट सुनील कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




