घरेलू व जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, आठ जख्मी

Aurangabad News : अंबा के चिल्हकी बिगहा गांव में हुई घटना
औरंगाबाद/अंबा. अंबा थाना क्षेत्र के चिल्हकी बिगहा गांव में घरेलू व जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस घटना में दोनों पक्ष से आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी लोगों में एक पक्ष से 55 वर्षीय अमेला कुंवर, 22 वर्षीय सौरभ कुमार, 25 वर्षीय विपिन कुमार व 23 वर्षीय सुशीला देवी शामिल है. वहीं, दूसरे पक्ष से उक्त गांव निवासी लक्ष्मी मेहता के 27 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार, सूर्यदेव मेहता के 45 वर्षीय से पुत्र रवींद्र कुमार, रवींद्र कुमार की 35 वर्षीय पत्नी रंजू देवी व 15 वर्षीय पुत्र रविंश कुमार शामिल है. रविवार की रात 10:30 बजे सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक पक्ष से जख्मी सौरभ कुमार ने बताया कि गांव के ही पाटीदार के साथ जमीन के विवाद को लेकर मामला चल रहा है. पूर्व में पाटीदारों द्वारा खेत से फसल तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद उक्त लोगों द्वारा हमारे हिस्से की जमीन में जबरदस्ती खेती की जा रही थी. इसी बात का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी हुई. इधर, दूसरे पक्ष से जख्मी दिनेश कुमार ने बताया कि खेत पटवन को लेकर दोनों पाटीदारों के बीच झड़प हुई है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने के लिए उतारू थे. आवेश में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. पहले पक्ष वालों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है. इधर, जानकारी मिली कि ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया गया. घटना के बाद परिजनों ने सभी ज़ख्मी लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी जख्मी लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि चिल्हकी बिगहा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट मामले की सूचना मिली है. फिलहाल सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




