नितिन नवीन के संगठनात्मक अनुभव व कार्यकुशलता से पार्टी को मिलेगा लाभ : सुशील

Published by : SUDHIR KUMAR SINGH Updated At : 15 Dec 2025 5:29 PM

विज्ञापन

पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि इससे पार्टी को नयी ऊर्जा मिलेगी

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि इससे पार्टी को नयी ऊर्जा मिलेगी. पूर्व सांसद ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए विश्वास प्रकट करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताया है. नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर इनका संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण निश्चित रूप से पार्टी को नयी ऊर्जा प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं को और अधिक मजबूती देगा. यह समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ है. वे बांकीपुर विधानसभा से पांचवीं बार लगातार विधायक निर्वाचित हुए हैं और संगठन में कार्य करने का लंबा अनुभव है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रदेश अध्यक्ष, सिक्किम राज्य भाजपा के संगठन प्रभारी, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी एवं विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं. यह बिहार के लिए ऐतिहासिक पल है. भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक सह भाजपा नेता सुरेश मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, अवध किशोर प्रसाद सिंह, मनोज शर्मा, मनीष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, अनिल सिंह, आशु अभिनव, प्रवीर सिंह, शुभेंदु शेखर सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अनिता सिंह, जिला पर्षद सदस्य रामेश्वर बैठा, जिला मीडिया प्रभारी मितेंद्र कुमार सिंह, नलिनी रंजन, सचिन सिन्हा, शुभम सिन्हा, सौरभ राज, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, राजेश सिंह, आलोक सिंह, अखिलेश मेहता, राकेश कुमार देवता, मुनींद्र राम, विनोद चंद्रवंशी, भरत सिंह, उदय सिंह, किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जिला प्रवक्ता जुलेखा खातून, अंजली सिंह, सारिका शेखर, गुड़िया सिंह, सुबोध सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUDHIR KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन