चोरों ने की चार स्टार्टर की चोरी, किसानों ने थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
चोरों ने  की चार स्टार्टर की  चोरी, किसानों ने थाना  में दिया आवेदन

रविवार को रफीगंज थाना क्षेत्र के कोटवारा गांव की घटना

विज्ञापन

रफीगंज.

रविवार को रफीगंज थाना क्षेत्र के कोटवारा गांव के आहार के समीप से स्टार्टर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में कोटवारा गांव के कैलाश प्रसाद के पुत्र अमरजीत कुमार ने थाने में आवेदन देते हुए शिकायत की है. इसमें उल्लेख किया है कि शनिवार की सुबह अपनी बोरिंग के तरफ गया था. देखा कि उसके सबर्मिसबल बोरिंग पर लगा हुआ स्टार्टर व तार गायब है. गांव वालों को जानकारी दी तो गांव के ही राम रहीम सिंह मुकेश पासवान व महेंद्र यादव वहां पहुंचे, तो देखा कि उनका भी स्टार्टर एवं तार चोरी कर ली गयी है. इस संबंध में अमरजीत कुमार सहित अन्य अज्ञात चोरों के विरुद्ध रफीगंज थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन