ePaper

दुर्गा पूजा में निर्बाध एवं सुरक्षित विधुत आपूर्ति करने को लेकर विभाग तत्पर

Updated at : 29 Sep 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा में निर्बाध एवं सुरक्षित  विधुत आपूर्ति करने को लेकर विभाग तत्पर

आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7763813955 पर सूचना दी जा सकती है

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. बिजली विभाग ने औरंगाबाद प्रमंडल के क्षेत्र अंतर्गत सभी उपभोक्ताओं को दशहरा महापर्व के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति जारी रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. विद्युत अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि दशहरा महापर्व के दौरान बिजली आपूर्ति के लिए आवश्यक सभी मेंटेनेंस कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं. इस क्रम में जहां बिजली के तारों ठीक कराया गया है. वहीं, बिजली के लोहे के पोल को भी इंसुलेटेड पेंट से रंगवा कर बिजली के खतरों से बचने का पूरी तैयारी की गयी है. अधीक्षण अभियंता ने आगे बताया कि बिजली से संबंधित किसी भी इमरजेंसी से निबटने के लिए विशेष कंट्रोल रूम का भी गठन किया गया है. किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7763813955 पर सूचना दी जा सकती है. इसके अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देकर त्योहार में हर घर रोशन करने को लेकर विभाग सदैव तत्पर है, जिसके तहत स्थानीय स्तर पर माइकिंग और हैंड बिल के माध्यम से उपभोक्ताओं को इस योजना की पूर्ण जानकारी दी जा रही है और इससे संबंधित साइबर क्राइम का शिकार ना हो इसलिए सजग भी किया जा रहा है. साथ ही पूजा पंडाल के निकट सेल्फी स्टैंड भी लगाया गया है, जहां उपभोक्ता अपनी तस्वीर लेकर इस योजना के प्रति हर्ष व्यक्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन