मंत्रिमंडल बिस्तार में औरंगाबाद वासियों की निगाह, क्या मिलेगा प्रतिनिधित्व

Published by :DHARMENDRA KUMAR
Published at :06 May 2026 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्रिमंडल बिस्तार में औरंगाबाद वासियों की निगाह, क्या मिलेगा प्रतिनिधित्व

The Chief Minister is focused on the cabinet expansion of Samrat Chaudhary

विज्ञापन

औरंगाबाद. जिले के लोगों की निगाहें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार पर लगी हुई है. इस बार भी लोगों के निगाहें इस बात पर लगी हुई है कि क्या औरंगाबाद जिले को सम्राट मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलेगा या नहीं. वैसे यदि देखा जाये, तो औरंगाबाद से एनडीए सरकार में भाजपा नेता रामाधार सिंह के बाद किसी भी विधायक को राज्य मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है. लेकिन, इस बार लोगों की निगाहें इस बात पर लगी हुई है कि सम्राट मंत्रिमंडल में जगह मिलती है या नहीं. वैसे राजनीतिक चर्चाओं का दौर जारी है. राजनीतिक हलको में चर्चा की बात करें तो राज्य मंत्रिमंडल में ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र को जगह मिलने की चर्चाओं का दौरा शुरू है. यह चर्चा इसलिए भी जोर पकड़ती जा रही है कि लोजपा( रामविलास) को राज्य मंत्रिमंडल में दो सीट मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है, लेकिन चर्चाओं का दौर यह भी शुरू है कि कहीं तीसरी सीट पर भी पार्टी दावेदारी न कर दे. हालांकि यह मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ही पता चल पाएगा कि उन्हें जगह मिल पाती है या नहीं. वे लंबे समय से संगठन के मजबूत चेहरे के रूप में पहचान रखते हैं. पार्टी के भीतर उनकी पकड़, कार्यकर्ताओं के साथ उनकी गहरी नजदीकी और क्षेत्र में उनके विकास अभियान को लेकर मिली स्वीकार्यता उन्हें मंत्री पद की दौड़ में स्वाभाविक दावेदार बनती है. उनकी साफ- सुथरी छवि और जमीन से जुड़े रहने की आदत भी उनकी दावेदारी को मजबूत करती है.ऐसी भी उम्मीद जताई जा रही है कि वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व करने के कारण उन्हें वैश्य समाज के कोटे से मंत्री बनाया जा सकता है. एक बात और चर्चा में है कि लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नजदीकयों में उनकी गिनती होती है. एक खास बात यह भी है कि लगभग 45 वर्षों के बाद ओबरा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के किसी प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी.हांलाकि, ओबरा विधायक ने भी स्पष्ट किया कि अगर उनकी पार्टी को राज्य मंत्रिमंडल में तीसरी सीट मिलती है तो उनका मंत्री बनना लगभग तय है. क्या कहते हैं विधायक ओबरा से लोजपा(रामविलास) के विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने कहा कि अगर लोजपा( रामविलास) के खाते में मंत्री की तीसरी सीट आती है तो उनके मंत्री बनने की संभावना प्रबल है .वर्तमान में दो मंत्री बनाए जाने की संभावना है. तीसरी सीट बाद में लोजपा( रामविलास) के खाते में आएगी,तब यह सौभाग्य औरंगाबाद जिले को प्राप्त हो सकता है. लेकिन बतौर कार्यकर्ता और बतौर जनसेवक जनता ने जो जवाबदेही दी है, उसे पूरा करने के लिए वर्तमान पद भी कम नहीं है. केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार है. सरकार का भरपूर समर्थन मिल रहा है.अधिकारियों का जिस प्रकार से समर्थन उन्हें प्राप्त होता है, शायद किसी अन्य जनप्रतिनिधि को न मिलता हो. इसीलिए जनता के मुद्दों और उनकी समस्याओं को सुलझाने में पूरी तरह सक्षम हो पाते हैं इसलिए मंत्री बनना न बनना अलग विषय है, मगर जनता ने जो जवाब दे ही दी है, उसे पूरा करना उनका प्रथम लक्ष्य है. औरंगाबाद से ओम प्रकाश

विज्ञापन
DHARMENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन