नदी में डूबकर लापता हुए किशोर का अरवल के बेलांव में मिला शव
Published by :SUJIT KUMAR
Published at :22 Oct 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.थाना क्षेत्र के मेवा बिगहा में सोन नदी में डूबकर लापता हुए 15 वर्षीय किशोर का शव अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के बेलांव के समीप बरामद किया गया.
विज्ञापन
दाउदनगर.
थाना क्षेत्र के मेवा बिगहा में सोन नदी में डूबकर लापता हुए 15 वर्षीय किशोर का शव अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के बेलांव के समीप बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मेवा बिगहा निवासी रंजीत यादव का पुत्र गौतम कुमार सोन नदी में डूब गया था. घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी. स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ के टीम की सहायता से लापता किशोर की खोज शुरू की गयी. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह बेलांव के ग्रामीणों ने सोन नदी में किशोर के शव को देखा. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बुधवार को किशोर का शव अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के बेलांव में सोन नदी से बरामद किया गया है. इस संबंध में विधि -सम्मत कार्रवाई की जा रही है.कलेर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




