रुकुंदी शिव मंदिर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Updated:
विज्ञापन
रुकुंदी शिव मंदिर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है

विज्ञापन

गोह.

बंदेया थाना क्षेत्र अंतर्गत रुकुंदी शिव मंदिर से पूर्व दिशा की ओर लगभग 200 मीटर की दूरी पर शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही बंदेया थानाध्यक्ष सूरज कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया. उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास के थाना क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन