Aurangabad News : बोलेरो व ऑटो की टक्कर में सात महिलाएं सहित एक दर्जन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News : बोलेरो व ऑटो की टक्कर में सात महिलाएं सहित एक दर्जन लोग घायल

अंबा के सतबहिनी मंदिर स्थित आर्द्रा मेला घूमने जाते समय हुआ हादसा

विज्ञापन

औरंगाबाद/कुटुंबा. कुटुंबा प्रखंड के तमसी मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो व ऑटो की टक्कर हो गयी. इस घटना में ऑटो सवार करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के मोहरी इटवा गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश साव, दिनेश साव की 35 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी, टूना साव की 13 वर्षीय पुत्री चंदा कुमारी, रवींद्र साव की 16 वर्षीया पुत्री शोभा कुमारी, महेश साव की 14 वर्षीय पुत्री जूही कुमारी, रवींद्र साव की 40 वर्षीया पत्नी मीना देवी, सिनेश साव की 15 वर्षीया पुत्री प्रभा कुमारी, दिनेश साव की 11 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी सहित अन्य लोग शामिल है. घटना रविवार की दोपहर की बतायी जा रही है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग अपने घर से दो ऑटो पर सवार होकर अंबा सतबहिनी मंदिर स्थित आर्द्रा मेला घूमने के लिए जा रहे थे. एक ऑटो पर घर की सभी महिलाएं व बच्चियां सवार थीं. वहीं, दूसरे ऑटो पर सभी पुरुष सवार थे. सभी महिलाओं व बच्चियों को आर्द्रा मेला घूमने जाना था. वहीं, दूसरे ऑटो पर सवार कुछ लोगों को कहीं दूसरे जगह जाना था, तो कुछ लोगों को भी आद्रा मेला घूमने जाना था. जैसे ही महिलाओं व बच्चियों वाली ऑटो कुटुंबा प्रखंड के तमसी मोड़ के समीप पहुंचा, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर ही ऑटो पलट गया और उस पर सवार सभी महिलाएं व बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं. मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही. हालांकि, कुछ महिलाएं व बच्चियां ऑटो के नीचे दब गयी. इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को ऑटो से हटाकर अलग किया. थोड़ी देर बाद ही दूसरे ऑटो पर सवार अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पता चला कि सदर अस्पताल से भी डॉक्टरों ने कुछ घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन घायलों को लेकर मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गया जी चले गये. फिलहाल अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है. वैसे परिजनों ने घायलों का इलाज के उपरांत कुटुंबा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन