Aurangabad News : इ-रिक्शा व स्कॉर्पियो की हुई टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

Updated at : 09 Mar 2025 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : इ-रिक्शा व स्कॉर्पियो की हुई टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

Aurangabad News : पचार पहाड़ घूमने के बाद इ-रिकशा पर सवार होकर सभी आ रहे थे रफीगंज

विज्ञापन

रफीगंज. रफीगंज-कासमा पथ में पचार पेट्रोल पंप के समीप इ-रिक्शा व स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना के बाद स्काॅर्पियो सवार घटनास्थल पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गये. घटना शनिवार की रात की है. घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे भाजपा नेता सुबोध कुमार सिंह ने पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, एसआइ सोनाली कुमारी, एसआइ किशो कुमार सहित डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया. घायलों में कासमा थाना क्षेत्र के सरवाक गांव निवासी इ-रिक्शा चालक जयराम सिंह के 31 वर्षीय पुत्र दीपक सिंह, 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार, राजधानी दिल्ली निवासी महेंद्र पाल के 30 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार, लक्ष्मण मंडल के 42 वर्षीय पुत्र संजीव मंडल, रोहण शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र धीरज शर्मा शामिल है. जानकारी के अनुसार, विनीत कुमार, संजीव मंडल, धीरज शर्मा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से रफीगंज के अब्दुलपुर आये हुए थे. शनिवार की शाम को पचार पहाड़ घूमने की लिए गये थे. इसके बाद इ-रिक्शा से सभी लोग रफीगंज आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से जा रही तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने टक्कर मार दी. दुर्घटनाग्रस्त इ-रिक्शा में सरावक गांव के जयराम सिंह के पुत्र विकास कुमार दबने से बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से लगभग 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त इ-रिक्शे से उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. वैसे सभी घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जानकारी मिली कि डॉ सुबोध कुमार द्वारा दीपक सिंह व विकास कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायल विकास कुमार का दोनों पैर व चालक दीपक सिंह की आंख और सिर में चोट आयी है. थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन