ePaper

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध मौत

Updated at : 18 Aug 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में  छात्रा की संदिग्ध मौत

मृत छात्रा की पहचान गया जिले के डुमरिया प्रखंड के खरदाग गांव निवासी शिवकुमार की 11 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है

विज्ञापन

मदनपुर. मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक छात्रा की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने से हो गयी. उसकी मौत से विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है. वहीं मृत छात्रा के घर में कोहराम मच गया है. मृत छात्रा की पहचान गया जिले के डुमरिया प्रखंड के खरदाग गांव निवासी शिवकुमार की 11 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, बीडीओ अवतुल्य कुमार आर्य, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व मदनपुर थाने की पुलिस सीएचसी जाकर मौत के कारणों की जानकारी ली, जिसके बाद इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. विद्यालय मे कार्यरत वार्डन प्रीति कुमारी ने बताया कि वह सुबह में समय के अनुसार विद्यालय पहुंचकर बच्चों से हाल-चाल पूछ रही थी. विद्यालय के 10 से 12 बच्चियों को हलका बुखार जैसा महसूस हो रहा था. इसके बाद उसने सीएचसी मदनपुर में आरबीएस के में कार्यरत अनुज कुमार को विद्यालय आकर जांच करने की बात कही. इसके बाद सीएचसी के कर्मी अनुज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य प्रबंधक से पूछ लीजिये. जब वो आदेश देंगे तो आकर जांच कर लेंगे. वार्डन ने जब स्वास्थ्य प्रबंधक ललन प्रसाद से बात से की तो प्रबंधक ने बताया कि वह छुट्टी पर है. कुछ पल बाद उस छात्रा की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी और वह बेहोश होकर गिर पड़ी. आनन-फानन में वार्डन एवं अन्य कर्मियों ने उसे सीएचसी मदनपुर ले गये जहां पर चिकित्सक डॉ कुमार जय ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि जांचोपरांत उसके शरीर का टेम्प्रेचर बहुत ज्यादा पाया गया. पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति क्लियर होगी. वहीं डीइओ सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि छात्रा की मौत से पूरा परिवार मर्माहत है. इसकी जांच की जायेगी. जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन