औरंगाबाद में कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं को स्कॉर्पियो ने रौंदा, दोनों की मौत; सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

Scorpio Accident Aurangabad: औरंगाबाद के पौथू थाना क्षेत्र के भतारी मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं को कुचल दिया. हादसे में दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Scorpio Accident Aurangabad: (ब्रजेश द्विवेदी) औरंगाबाद जिले के पौथू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं की मौत हो गई. तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दोनों छात्राओं को कुचल दिया. हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक छात्राओं की हुई पहचान

मृतक छात्राओं की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के नरौला गांव निवासी मोहम्मद रियाजुद्दीन की 15 वर्षीय पुत्री अफसरी तथा रुस्तम अली की 15 वर्षीय पुत्री आशिया के रूप में हुई है. दोनों छात्राएं कोचिंग से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थीं.

बिजली के खंभे से टकराने के बाद छात्राओं को रौंदा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराई. इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क से गुजर रही दोनों छात्राएं उसकी चपेट में आ गईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने ओबरा–पौथू मार्ग पर भतारी मोड़ के समीप सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के स्थायी इंतजाम की मांग की.

आवागमन बाधित, पुलिस मौके पर डटी

सड़क जाम के कारण ओबरा–पौथू मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और प्रदर्शन जारी था.

स्कॉर्पियो जब्त, चालक की तलाश जारी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है. फरार चालक की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद के तमसी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, 25 फीट गहरी नहर में पलटी स्कूली वैन, 14 बच्चे जख्मी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन