ePaper

स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

Updated at : 17 Aug 2025 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

राधा कृष्ण मंदिर में मनाया श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

विज्ञापन

राधा कृष्ण मंदिर में मनाया श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

प्रतिनिधि, ओबरा.

प्रखंड मुख्यालय स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शनिवार की रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व राजद के वरीय नेता विनय प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद नीता देवी, ओबरा के पूर्व मुखिया व समाजसेवी शंभू प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि गोविंद अग्रवाल, ओबरा पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी मंदिर के पुजारी पंडित कमल किशोर पांडेय व आनंद पांडेय और संचालन लौकेश दूबे व दामोदर उपाध्याय ने किया. अतिथियों ने कहा कि राधा कृष्ण मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. यह हमारी संस्कृति का प्रतीक है. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से चार चांद लगा दिया. झांकी की प्रस्तुति भी दी गयी. माय प्लेनेट स्कूल सनराइज एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने राधा व कृष्ण की मंडली बनाकर झांकी व गीत-संगीत की प्रस्तुति दी. मौके पर कृष्ण कुमार, नंदिनी कुमारी, अनिल कुमार, शशिकांत कुमार, मीना देवी, हेमराज कुमार, विनोद कुमार, अजय पांडेय, शुभम पांडेय आदि मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन