आपदा में जीवन बचाने की सीख, औरंगाबाद में फर्स्ट एड प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन
आपदा में जीवन बचाने की सीख, औरंगाबाद में फर्स्ट एड प्रशिक्षण शुरू

Aurangabad News : प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिभागी उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं. वक्ताओं ने बताया कि प्राथमिक उपचार कई बार किसी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है.

विज्ञापन

Aurangabad News : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी औरंगाबाद की ओर से सोमवार को रेडक्रॉस भवन में छह दिवसीय फर्स्ट एड एवं होम नर्सिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता तथा वाइस प्रेसिडेंट मरगूब आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिभागी उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्राथमिक उपचार की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है. दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार कई बार किसी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है.

प्राथमिक उपचार से बच सकती है जिंदगी

उन्होंने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी का उद्देश्य समाज में सेवा, मानवता और परोपकार की भावना को मजबूत करना है. यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार और होम नर्सिंग की सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराएगा, जिससे वे आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें.

जरूरतमंदों की सहायता करने पर जोर दिया

वक्ताओं ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और अर्जित ज्ञान का उपयोग समाज सेवा के कार्यों में करने का आह्वान किया. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की सहायता कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे.

आपदा प्रबंधन व फर्स्ट एड का मिलेगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक सुरेश कुमार सिंह तथा सहायक प्रशिक्षक डॉ. राम विकाश कुमार सिंह प्रतिभागियों को फर्स्ट एड, होम नर्सिंग, आपदा प्रबंधन और जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सफल प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दी गईं.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव में BJP की साख दांव पर, प्रशांत किशोर उतरे तो उनके लिए भी होगी अग्निपरीक्षा

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन