सुलह मानवीय मूल्यों की रक्षा है

Updated:
विज्ञापन
सुलह मानवीय मूल्यों की रक्षा है

औरंगाबाद न्यूज : 10 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : 10 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

प्रतिनिधि, औरंगाबाद नगर.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के अध्यक्ष प्रधान जिला जज राजकुमार वन और प्रभारी सचिव न्यायाधीश दीवान फहद खां के निर्देश पर माली थाना क्षेत्र के पंचायत भवन बरियावा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुई. अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता नंदकेश्वर साव और संचालन पारा विधिक स्वयं सेवक राजकुमार पासवान ने किया. पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि उपस्थित ग्रामीणों को 10 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गयी. तत्पश्चात, वाणिज्यिक न्यायालय में वाणिज्यिक विवाद के मध्यस्थों के माध्यम से निबटाने की जानकारी दी. एडीआर प्रणाली की ओर से मध्यस्थता विषय पर विधिक जागरूकता फैलायी गयी तथा विधिक सहायता के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गयी. इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह, उदय कुमार सिंह, शिमेंद्र, अंबीकर कुमारी, श्रवण, दिलीप, मो इस्लाम, बिजली पासवान, राजू आदि उपस्थित थे. अधिवक्ता ने बताया कि 27 अप्रैल को सामुदायिक भवन बतवां जम्होर में पैनल अधिवक्ता राकेश रंजन और पारा विधिक स्वयं सेवक सुरेंद्र प्रसाद की देखरेख में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन