देवी प्राणप्रतिष्ठा की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 08 Feb 2026 5:50 PM

विज्ञापन

देवी प्राणप्रतिष्ठा की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रफीगंज. शहर के लोहार गली देवी स्थान परिसर स्थित नवनिर्मित मंदिर में देवी प्राणप्रतिष्ठा को लेकर माहौल भक्तिमय हो गया है. यज्ञाचार्य पंडित परमेश्वर शुक्ल व उपाचार्य पंडित राकेश उपाध्याय के तत्वावधान में गाजे-बाजे के साथ डोली पर मां देवी की प्रतिमा रखकर शोभायात्रा निकाली गयी. नगर भ्रमण यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर महाराजगंज, बस स्टैंड, मेन बाजार होते वापस देवी मंदिर पहुंची. इस दौरान माता का जयघोष होते रहे. यूं कहे कि शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शहर को सजाया भी गया था. जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने छतों से डोली पर फूलों की बारिश की. दिनभर पूरा शहर भक्ति के माहौल में रहा. इधर, झांसी की कथा वाचिका उषा नारायणी का संगीतमय प्रवचन सुनने, मंडप की फेरी देने, भंडारे का प्रसाद लेने के लिए लोगों की भीड़ रही. कथा वाचिका ने कहा कि सनातन को बचाये रखने के लिए सभी सनातनी एकजुट रहे और अपने एक बच्चे को भारत की रक्षा करने के लिए बॉर्डर पर भेजे. मौके पर अनूप मिश्र, रंजित उपाध्याय, सुकेश उपाध्याय, सरोज मिश्र, संत पांडेय, विपिन मिश्र, पंकज उपाध्याय एवं मुख्य यजमान नरेश प्रसाद, गोपाल प्रसाद, राजू कुमार, कुंदन कुमार, चंदन सोनी, अरविंद सोनी , विजय प्रसाद, अध्यक्ष कौशल विश्वकर्मा, सचिव अरुण विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, बालचंद, विजय, विष्णु, नरेश प्रसाद, संतोष गुप्ता, विनोद कुमार, ललन, मनोज प्रसाद, रंजित कुमार, रंजन, अंकित, रीतिक, अशोक प्रसाद आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन