ePaper

शौर्य तीर्थ स्थल देव में छठ की तैयारी शुरू

Updated at : 21 Oct 2025 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
शौर्य तीर्थ स्थल देव में छठ की तैयारी शुरू

महापर्व की तैयारी. डीएम ने अफसरों के साथ देव मेला क्षेत्र का लिया जायजा

विज्ञापन

महापर्व की तैयारी. डीएम ने अफसरों के साथ देव मेला क्षेत्र का लिया जायजा तालाब के पानी में गंदगी देख डीएम ने जतायी नाराजगी प्रतिनिधि, औरंगाबाद/देव. औरंगाबाद जिले में आस्था का महापर्व छठ की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है. 25 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ महापर्व का आगाज होगा. इस बार देव में 10 से 12 लाख छठव्रतियों के पहुंचने की संभावना है. इधर, जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री व पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने संयुक्त रूप से देव मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम और एसपी ने देव सूर्यकुंड, रूद्रकुंड छठ घाट, सूर्य मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र के आवासन स्थलों, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थल, ड्रॉप गेट, बैरिकेडिंग और मार्गों की स्थिति का जायजा लिया. संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये. डीएम ने कहा कि आवासन स्थलों की स्वच्छता, अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था तथा चिकित्सीय सहायता की पूर्ण तैयारी सुनिश्चित की जाये, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. घाट के जल में दिखी गंदगी, इओ को लगायी फटकार निरीक्षण के क्रम में डीएम ने सूर्यकुंड व रूद्रकुंड छठ घाट का विशेष रूप से निरीक्षण किया. इस दौरान घाट के जल में गंदगी पाये जाने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि तत्काल गंदे पानी को निकालकर स्वच्छ जल भराव की कार्रवाई की जाये, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो. डीएम ने यह भी कहा कि देव कार्तिक छठ मेला बिहार के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं. अतः सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर सुनिश्चित करे कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण प्राप्त हो. एसपी ने मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, यातायात नियंत्रण योजना एवं पैदल पेट्रोलिंग की व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित की जाये. इस निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता जयप्रकाश नारायण, उपेंद्र पंडित के साथ-साथ देव के बीडीओ व सीओ आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन