पुलिस सभा में उठे संसाधन और ड्यूटी के मुद्दे एसपी ने दिए कई आवश्यक निर्देश
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 May 2026 8:20 AM
एसपी के सामने अपनी समस्याओं को रखते पुलिसकर्मी।
Aurangabad News : पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याएं को सुनें और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिए.
Aurangabad News : (सुजीत कुमार सिंह) पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस सभा का आयोजन किया गया. सभा में जिले के विभिन्न थानों एवं इकाइयों से पहुंचे सभी संवर्ग के पुलिसकर्मियों ने भाग लिया. इस दौरान पुलिसकर्मियों की सामूहिक समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा पूर्व में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण की समीक्षा भी की गई.
सभा के दौरान पुलिसकर्मियों ने आवास, अवकाश, संसाधनों की उपलब्धता, ड्यूटी व्यवस्था, वेतन संबंधी प्रक्रियाओं तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा. पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखा पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समय पर समाधान होना बेहद जरूरी है, ताकि वे बेहतर वातावरण में कार्य कर सकें और आम जनता को प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध करा सकें.
बोले एसपी- पुलिसकर्मियों की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता
पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने कहा, पुलिसकर्मी लगातार कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं. ऐसे में उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना हमारी प्राथमिकता है. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पुलिसकर्मियों से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें. पुलिस बल का मनोबल ऊंचा रहेगा तभी कानून व्यवस्था और बेहतर तरीके से कायम रखी जा सकेगी.
लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा
उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, संवेदनशीलता एवं जनता के प्रति सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने का भी निर्देश दिया. साथ ही कहा कि थाना स्तर पर लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने की आवश्यकता है.सभा के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों से आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की मजबूती पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और संतुष्टि पर निर्भर करती है. पुलिस सभा के माध्यम से विभागीय समस्याओं का समाधान कर पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा.
Also Read: शेरघाटी से लापता तीन छात्राएं हावड़ा जंक्शन से बरामद, 12 घंटे में गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










