ePaper

पांच एकड़ में लगे अफीम को पुलिस ने किया ध्वस्त

Updated at : 16 Dec 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
पांच एकड़ में लगे अफीम को पुलिस ने किया ध्वस्त

नशे की खेती पर पुलिस का छापा

विज्ञापन

नशे की खेती पर पुलिस का छापा मदनपुर. मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी इलाके के बजारी जंगल में मदनपुर थाने की पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पांच एकड़ में लगे अफीम की फसल को नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई वन प्रमंडल पदाधिकारी रुचि सिंह के निर्देश पर की गयी है. वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि वन परिसर पदाधिकारी रौनक कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है. गुप्त सूचना मिली थी कि मदनपुर थाना क्षेत्र के उमगा पीएफ के बजारी जंगल में अफीम की खेती की जा रही है. सूचना के बाद वन प्रमंडल पदाधिकारी रुचि सिंह के निर्देश पर वन विभाग की टीम और मदनपुर थाने की पुलिस संयुक्त रूप से वहां पहुंची और लगाये गये अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया. मौके से एक पेट्रोल मशीन, एक दवा छिड़कने वाली मशीन व 20 किलो जाल बरामद किया गया है. वन भूमि पर अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. छापेमारी अभियान में वन रक्षी नंदू कुमार, सुभाष कुमार, अनुज कुमार, पंकज कुमार व मदनपुर थाना की पुलिस शामिल थी. ज्ञात हो कि पिछले एक पखवारे से अफीम की खेती के खिलाफ मदनपुर थाने की पुलिस और वन विभाग की टीम संयुक्त कार्रवाई कर रही है. अब तक 10 एकड़ से अधिक अफीम की खेती को बर्बाद किया गया है. ज्ञात हो कि नक्सल प्रभावित इलाके में अफीम की खेती नक्सलियों के लिए वरदान साबित होती रही है. नशे की खेती से प्राप्त पैसे का उपयोग नक्सली हथियारों की खरीद के लिए करते थे. पहाड़ी व जंगल इलाका होने की वजह से यहां पुलिस का भय कम होता था,लेकिन समय के साथ नक्सलियों पर जब नकेल कसी तो सुदूरवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने इस खेती को अपनाकर कमाई का जरिया बना लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन