ePaper

नौ पदों में से अब तक एक के लिए भर गया पर्चा

Updated at : 18 Jun 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
नौ पदों में से अब तक एक के लिए भर गया पर्चा

पंचायत उपचुनाव के नामांकन के लिए मात्र दो दिन शेष

विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव के नामांकन के लिए मात्र दो दिन शेष अंबा. पंचायत उप चुनाव को लेकर नामांकन के लिए मात्र दो दिन समय शेष बचा है. इस बीच कुटुंबा प्रखंड में नौ पदों में से मात्र एक वार्ड सदस्य पद के लिए प्रत्याशी ने पर्चा भरा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुटुंबा पंचायत से वार्ड नंबर 12 के लिए पंचायत सदस्य पद के लिए अविनाश कुमार ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया. प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि कुछ प्रत्याशियों द्वारा एन आर कटवाए गए हैं, परंतु अब तक एकमात्र प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया है. विदित हो कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 14 जून से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 20 जून है. नामांकन करने की तिथि, 21 से 23 तक सवीक्षा, 26 को अभ्यर्थी वापसी व चुनाव चिन्ह के लिए प्रतीक आवंटन, नौ जुलाई को मतदान तथा 11 जुलाई को मतगणना होनी है. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत बलिया व कुटुंबा पंचायत में एक-एक वार्ड सदस्य के पद पर तथा संडा, कुटुंबा, महराजगंज, घेउरा, तेलहारा व डुमरा पंचायत में एक-एक पद पर ग्राम कचहरी पंच के चुनाव की प्रक्रिया कराई जानी है. इसके अलावे कुटुंबा पंचायत में ही सरपंच का चुनाव भी होना है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत बलिया पंचायत के वार्ड सदस्य एवं संडा पंचायत के ग्राम कचहरी पंच द्वारा अपने पद से त्यागपत्र दिया गया है, वही अन्य सभी जगह पर प्रतिनिधि की मृत्यु हो गई है.

औरंगाबाद जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायत में 67 रिक्त पदों पर होने हैं चुनाव

पंचायती राज विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार औरंगाबाद जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायत में 67 रिक्त पदों पर चुनाव की प्रक्रिया कराई जानी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के एकमात्र ओबरा प्रखंड अंतर्गत अमिलौना पंचायत मे मुखिया पद पर चुनाव की प्रक्रिया होगी. उक्त पंचायत के मुखिया द्वारा त्यागपत्र दिया गया था. त्यागपत्र दिए जाने से आठ अगस्त 2024 से अमिलौना पंचायत में मुखिया का पद रिक्त है. वहीं सरपंच पद के लिए पांच पंचायत में चुनाव की प्रक्रिया कराई जानी है, जिनमें देव प्रखंड के भवानीपुर, गोह प्रखंड के मलहद, कुटुंबा प्रखंड के कटुंबा, रफीगंज प्रखंड के गोरडिहा व ओबरा प्रखंड के चंदा पचायत का शामिल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार देव प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के सरपंच द्वारा अपने पद से त्यागपत्र दिया गया था. इनके अलावा चार पंचायत में ग्राम कचहरी के सरपंच की मृत्यु हो गई थी. जिसके बाद से पद रिक्त है. इसी तरह पंचायत समिति सदस्य के लिए एकमात्र गोह प्रखंड अंतर्गत फाग पंचायत अंतर्गत क्षेत्र संख्या 23 में चुनाव की प्रक्रिया कराई जानी है, जहां पंचायत समिति सदस्य के मृत्यु हो जाने के उपरांत पद रिक्त है.

21 वार्ड सदस्य एवं 39 ग्राम कचहरी पंच के पद पर होने हैं चुनाव की प्रक्रिया

मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच के अलावा जिले के विभिन्न पंचायत के 21 वार्ड में ग्राम पंचायत सदस्य एवं 39 ग्राम कचहरी पंच के पद पर चुनाव की प्रक्रिया कराई जानी है. हालांकि, जिले में जिला परिषद सदस्य के लिए एक भी पद पर चुनाव की प्रक्रिया नहीं कराई जानी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन