दुष्कर्म के बाद महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में ओपीडी सेवा रही ठप

Updated at : 17 Aug 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में ओपीडी सेवा रही ठप

सदर अस्पताल के कर्मियों ने न्याय की लगायी गुहार

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय. कोलकाता में दुष्कर्म के बाद प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में सभी सरकारी अस्पतालों सहित आइएमए से जुड़े डॉक्टरों ने सभी निजी क्लिनिकों में ओपीडी सेवा को बंद रखा. शनिवार की सुबह छह बजे से रविवार की सुबह छह बजे तक ओपीडी सेवा ठप रखा जायेगा. वैसे यह निर्णय आइएमए की बैठक में ली गयी थी. इधर, सरकारी सहित सभी प्राइवेट क्लिनिकों में ओपीडी सेवा ठप रहने से जिले भर के मरीजों को काफी परेशानी हुई. औरंगाबाद जिला मुख्यालय में हर दिन हजारों मरीज प्राइवेट क्लिनिकों में इलाज कराने पहुंचते है. सदर अस्पताल के ओपीडी के माध्यम से ही मरीजों का इलाज होता है. शनिवार की सुबह क्षत्रिय नगर हाइवे पर स्थित देव हास्पिटल में ओपीडी सेवा बंद थी. कई मरीज इलाज कराने पहुंचे थे. लेकिन, जब उन्हें चला कि डॉक्टर की हत्या के विरोध में आइएमए के आह्वान पर ओपीडी सेवा बंद है तो वे निराश हो गये. बहुत से मरीजों ने बैठ कर डॉक्टर का इंतजार किया. अस्पताल के एमडी डॉ अभय कुमार ने बताया कि ओपीडी सेवा बंद की गयी है. इमरजेंसी को चालू रखा गया है. यही स्थिति रामाबांध स्टैंड के समीप डॉ मृत्युंजय के स्कीन केयर अस्पताल में दिखी. यहां भी मरीज डॉक्टर का इंतजार करते नजर आये. देवाश्री मल्टी केयर हास्पिटल में भी ओपीडी सेवा बंद थी. डॉ विकास कुमार ने बताया कि डॉक्टर की हत्या निंदनीय है. डॉक्टरों को भी सुरक्षा मिलनी चाहिए. इधर, सदर अस्पताल के भी कर्मियों ने महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग सरकार से की है. डॉ अजितेष कुमार के साथ-साथ अन्य कर्मियों ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन