कझपा गांव में संदिग्ध हालत में एक की मौत

शुक्रवार की सुबह वह अपने घर से बाहर निकला था.
अंबा. अंबा थाना क्षेत्र के कझपा गांव के बधार से एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान कझपा गांव निवासी देवनाथ भगत के रूप में हुई है. शुक्रवार की सुबह वह अपने घर से बाहर निकला था. दोपहर में गांव के उत्तर भाग बधार में एक पिंड पर गांव के कुछ लोगों ने उसका शव देखा. ग्रामीण इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी. इसके साथ ही मामले की सूचना अंबा थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही अंबा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही थी, परंतु परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. मौत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी तो किसी को नहीं है, परंतु मामले को लेकर ग्रामीण तरह की चर्चा कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि बिजली करंट में आने से उसकी मौत हुई है. जबकि गांव के कुछ लोग का कहना है कि आसपास में बिजली का कोई कनेक्शन नहीं है. ऐसे में लू लगने से मौत होने की बात बताई जा रही है. हालांकि, गांव में कुछ लोग मौत का कारण अधिक शराब पीना बता रहे हैं. दबी ज़ुबान कई लोगों ने बताया कि मृतक देवनाथ भगत सुबह से शराब के नशे में था. जानकारी के अनुसार देवनाथ अत्यंत निर्धन परिवार से था, जो एक निजी विद्यालय का वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










