औरंगाबाद के चतरा मोड़ पर विशेष वाहन जांच अभियान, 68 वाहनों से 2.26 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना
अभियान में शामिल डीटीओ
Aurangabad News : औरंगाबाद में परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. हेलमेट नहीं पहनने और नियमों का उल्लंघन करने वाले 68 वाहन चालकों पर 2.26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
Aurangabad News : जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में सोमवार को चतरा मोड़ के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान परिवहन विभाग की टीम ने दोपहिया समेत अन्य वाहनों की सघन जांच की. अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करना रहा.
हेलमेट, डीएल, आरसी और बीमा दस्तावेजों की हुई जांच
जांच के दौरान वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण-पत्र (आरसी), बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.
Also Read : नागपंचमी पर बाक्स बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूध और लावा चढ़ाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु
68 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2,26,900 रुपये का जुर्माना
अभियान के दौरान हेलमेट नहीं पहनने और विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 68 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. इन वाहनों पर कुल 2,26,900 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया. कार्रवाई के बाद वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया.
वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की सलाह
परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हर हाल में हेलमेट का इस्तेमाल करें. साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखें. वाहन चालकों से अपील की गई कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़क पर वाहन चलाते समय स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें.
आगे भी जारी रहेगा विशेष जांच अभियान
जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा. उन्होंने आम लोगों से मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने तथा जिम्मेदारी और सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील की.
Also Read : देव भूमि आरोग्य ट्रस्ट ने मनाया सावन उत्सव, खुशबू बनीं सावन क्वीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुजीत कुमार सिंह
सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









