ePaper

भूमि विवादों के निबटारे के लिए गंभीरता से कार्य करने की जरूरत : प्रकाश

Updated at : 03 Jan 2026 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवादों के निबटारे के लिए गंभीरता से कार्य करने की जरूरत : प्रकाश

जनता दरबार में बोले ओबरा विधायक, मिले शिकायतों की प्रगति की होगी समीक्षा

विज्ञापन

जनता दरबार में बोले ओबरा विधायक, मिले शिकायतों की प्रगति की होगी समीक्षा

दाउदनगर. ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने पटना रोड स्थित अपने कार्यालय में पदाधिकारियों की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया. इसमें पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को विधायक ने गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निबटारा करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में सीओ शैलेंद्र कुमार यादव, बीडीओ मो जफर इमाम, थानाध्यक्ष विकास कुमार, राजस्व अधिकारी रोहित कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अतुल्य कुमार, मनरेगा पीओ, बिजली विभाग के सहायक अभियंता व कनीय अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारी, आरडब्ल्यूडी के पदाधिकारी सहित कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. जनता दरबार में पहले रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था. उसके बाद नाम पुकारा जा रहा था. पता चला कि अधिकांश समस्याएं भूमि विवाद से संबंधित पहुंची थी. जन वितरण प्रणाली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, बिजली बिल, नाली-गली सहित विभिन्न समस्याओं के 409 मामले जनता दरबार में पहुंचे. विधायक ने कहा कि हमारा काम जनसेवा करना है. हम जनता की सेवा कर रहे हैं. पहले भी समस्या सुनते थे और अब भी सुन रहे हैं. सरकार जनता की समस्याओं को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. वे पदाधिकारियों के सहयोग से जन समस्याओं को हल करने की कोशिश कर रहे हैं. अधिकांश समस्याएं भूमि विवाद व अंचल कार्यालय से संबंधित पहुंची है. भूमि विवादों के निबटारा के लिए प्रशासन को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जनता दरबार में आये लोगों की समस्याओं के निराकरण की प्रगति की नियमित समीक्षा की जायेगी, ताकि उनका समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित कराया जा सके. उन्होंने जनता दरबार में पहुंचे पदाधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताया कि उनका यह प्रयास निश्चित ही स्थानीय लोगों के लिए हितकारी साबित होगा.

ओबरा में जनता दरबार सात को

शनिवार को आयोजित विधायक का यह जनता दरबार सिर्फ दाउदनगर प्रखंड के लिए था. विधायक ने बताया कि सात जनवरी को ओबरा प्रखंड कार्यालय सभागार में पदाधिकारियों की उपस्थिति में लगेगा, जिसमें ओबरा प्रखंड के जनता की समस्याएं सुनी जायेगी. दोनों प्रखंडों में प्रत्येक महीने विधायक जनता दरबार लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन